Home अपराध जम्मू कश्मीर: सेना के जांबाज सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को किया...

जम्मू कश्मीर: सेना के जांबाज सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश को किया नाकाम, एक जवान घायल

0
116

जम्मू। जम्मू कश्मीर के बट्टल सेक्टर में मंगलवार तड़के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। सीमा पार से आतंकवादी घुसपैठ की कोशिश कर रहे थे। सेना की व्हाइट नाइट कोर (16 कोर) ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी।

सेना की 16वीं कमान ने बयान में कहा कि बट्टल सेक्टर में कुछ आतंकवादी घुसपैठ का प्रयास कर रहे थे। सेना की चौकस टुकड़ियों ने घुसपैठियों को ललकारा और मुठभेड़ शुरू हो गयी। बयान में कहा गया है कि करीब 3रू00 बजे भोर में हुई इस कार्रवाई में दोनों तरफ से भारी गोलाबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में एक सैन्य कर्मी घायल हुआ है। समाचार लिखे जाने तक इलाके में ऑपरेशन जारी था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here