Home अंतरराष्ट्रीय हिन्दुओं पर कहर बरपा रहे बांग्लादेशी, लूट के बाद घरों में लगा...

हिन्दुओं पर कहर बरपा रहे बांग्लादेशी, लूट के बाद घरों में लगा रहे आग, सिंगर के 140 साल पुराने घर को भी बनाया निशाना

0
131

बांग्लादेश में हिन्दुओं को निशाना बनाया जा रहा है। हिन्दुओं पर बांग्लादेशी कहर बरपा रहे हैं। एक अल्पसंख्यक समूह का दावा है कि पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के मुल्क से जाने के बाद हिंदुओं के सैकड़ों घरों, व्यापार और मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है। ताजा मामला संगीतकार राहुल आनंद से जुड़ा हुआ है। खबरें हैं कि भीड़ ने उनके घर में भी आग लगा दी है। आनंद लोक गीत बैंट जोलेर गान चलाते हैं। सोमवार को हसीना ने इस्तीफा दे दिया था और मुल्क छोड़ गईं थीं।

बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। बांग्लादेश में जारी हिंसा की तस्वीरें लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसे देख लोग का दिल दहल रहा है।वहां के हालात इतने ज्यादा बिगड़ गए कि प्रधानमंत्री शेख हसीना तक को अपनी सुरक्षा के लिए ढाका छोड़ भारत आना पड़ा है। वहीं शेख हसीना के मुल्क छोड़ने के बाद तो वहां के हालात औरबद से बदत्तर हो गए हैं। जगह-जगह हिंदू मंदिरों और हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया जा रहा है। इसी बीच एक सिंगर के घर को भी इस्लामी कट्टरपंथियों ने आग में जलाकर राख कर दिया है।

जी हां, बांग्लादेश में हसीना सरकार के विरोध में शुरू प्रदर्शन अब हिंदू विरोधी हिंसा में तब्दील हो चुका है। इस्लामी कट्टरपंथियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं का जीना हराम कर दिया है। लगातार वह हिंदू मंदिरों और हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया रहे है। इसी क्रम में बीते दिन बांग्लादेश के मशहूर गायक राहुल आनंद का घर भी इस्लामी कट्टरपंथियों का निशाना बन गया। बताया जा रहा है कि राहुल आनंद का घर धानमंडी 32 पर स्थित था। इस्लामी भीड़ ने उनके 140 साल पुराने इस आवास में पहले तो जमकर लूटपाट की इसके बाद इस घर को आग में जलाकर राख कर दिया। इस लूटपाट और आगजनी में उनके 3000 म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स भी बर्बाद हो गए जिनमें से कई को उन्होंने अपने हाथ से बनाया था।

यह भी पढ़ें -  Hathras News: लाइनों में फॉल्ट का सिलसिला जारी, शहर से देहात तक बिजली दिखा रही नखरे, लोग झेल रहे मुश्किलें

हालांकि भीड़ के घर में घुसने से पहले राहुल अपनी पत्नी और बेटे के साथ एक जोड़े कपड़े में कही और चले गए थे जिसकी वजह से वो सुरक्षित बच पाए। हालांकि उनके साथ हुए इस घटना ने उन्हें तोड़कर रख दिया है। बता दें कि राहुल आनंद गीत बैंट जोलेर गान चलाते हैं। लोग उनके साथ हुए इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर काफी दुख जता रहे हैं। कहा जा रहा है कि बांग्लादेश का यह बहुत बड़ा नुकसान है। यह असहनीय है। बिलकुल गलत है। वो घर नहीं रचनात्मक केंद्र था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here