Home टॉप न्यूज सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आमिर खान का प्रधान न्यायाधीश ने किया स्वागत

सुप्रीम कोर्ट पहुंचे आमिर खान का प्रधान न्यायाधीश ने किया स्वागत

0
167

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान फिल्म ‘लापता लेडीज’ की न्यायाधीशों के लिए स्क्रीनिंग से पहले शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट पहुंचे और प्रधान न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ ने उनका स्वागत किया। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘‘मैं अदालत में भगदड़ नहीं चाहता लेकिन हम आमिर खान का स्वागत करते हैं जो फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए यहां आए हैं। निर्देशक किरण राव भी जल्द ही हमारे साथ शामिल होंगी।’’

यह फिल्म ग्रामीण भारत की दो दुल्हनों की हृदयस्पर्शी कहानी है, जिनकी ट्रेन में यात्रा के दौरान गलती से अदला-बदली हो जाती है। इसका निर्माण राव के बैनर ‘किंडलिंग प्रोडक्शंस’ और खान के बैनर ‘आमिर खान प्रोडक्शंस’ ने किया है। उच्चतम न्यायालय में शुक्रवार को न्यायाधीशों, उनके परिवारों और रजिस्ट्री के अधिकारियों के लिए यह फिल्म प्रदर्शित की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  ओडिशा हनीट्रैप मामला: सेक्स स्कैंडल मामले में ED को अर्चना-जगबंधु की 6 दिन की रिमांड मिली

न्यायालय के प्रशासनिक अनुभाग द्वारा जारी एक पत्र में कहा गया, ‘‘भारत के उच्चतम न्यायालय की स्थापना के 75वें वर्ष के दौरान आयोजित गतिविधियों के तहत लैंगिक समानता के विषय पर आधारित फिल्म ‘लापता लेडीज’ शुक्रवार, नौ अगस्त, 2024 को प्रशासनिक भवन परिसर के सी-ब्लॉक स्थित ऑडिटोरियम में प्रदर्शित की जाएगी।’’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here