Home अंतरराष्ट्रीय अमौसी एयरपोर्ट से फर्जी पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

अमौसी एयरपोर्ट से फर्जी पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

0
129

लखनऊ। अमौसी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर फर्जी पासपोर्ट के साथ बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार किया गया है। वह फर्जी पासपोर्ट पर बैंकॉक की यात्रा करने जा रहा था। इमीग्रेशन अधिकारी ने यात्री को पकड़ने के बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने इमीग्रेशन अधिकारी की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर लिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर तैनात कनिष्ठ इमीग्रेशन अधिकारी राकेश कुमार यादव के मुताबिक शुक्रवार को लखनऊ से बैंकॉक (थाईलैंड) जाने वाली फ्लाइट (एफडी 147) के यात्रियों को लेकर एयरपोर्ट के टर्मिनल- 3 में प्रस्थान इमिग्रेशन काउंटर पर क्लियरेंस जांच की जा रही थी। तभी एक यात्री ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में रहने वाले सिंगुर थाना अंतर्गत रथताला निवासी आशीष राय के नाम से पासपोर्ट और आधार कार्ड प्रस्तुत किया। जब इसकी जांच की गई तो संदेह हुआ।

यह भी पढ़ें -  हापुड़ में पकौड़े की दुकान पर जमकर चले लात-घूसे, वीडियो वायरल

इमीग्रेशन अधिकारी ने उससे पूछताछ शुरू की। पता चला कि आशीष राय मूल रूप से बांग्लादेश के शिलघाटा, छोपाछारी, सतकानिआ, चट्टोग्राम निवासी शिमुल बरुआ है। उसने फर्जी दस्तावेज पर पश्चिम बंगाल से आधार कार्ड व पासपोर्ट बनवा लिया। इसी पर वह शु्क्रवार को टूरिस्ट वीजा हासिल कर लखनऊ से बैंकॉक जा रहा था।

इमीग्रेशन अधिकारियों ने जांच पड़ताल की तो उसके पास से बांग्लादेश का पासपोर्ट भी बरामद हुआ। इसके बाद इमीग्रेशन अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया और बाद में पकड़कर सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल कनिष्ठ इमीग्रेशन अधिकारी राकेश कुमार यादव की तहरीर पर सरोजनीनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया और उससे पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here