Home अपराध रेल हादसा: दो हिस्सों में बंटी किसान एक्सप्रेस, यात्री सुरक्षित

रेल हादसा: दो हिस्सों में बंटी किसान एक्सप्रेस, यात्री सुरक्षित

0
176

बिजनौर। यूपी के बिजनौर में किसान एक्सप्रेस दो हिस्सों में बंट गई। एसी कोच की कपलिंग अचानक टूट गई और आगे के डिब्बे इंजन के साथ चार किलोमीटर आगे निकल गए। इस हादसे में जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। लेकिन घटनाक्रम बड़ा है। ये कपलिंग कैसे टूटी ये हैरानी की बात है। फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें -  UPSSSC PET 2022: आवेदन प्रक्रिया का आज है आखिरी दिन, PET के बाद कैसे मिलेगी सरकारी नौकरी

गार्ड की सूचना पर करीब एक किलोमीटर आगे जाने के बाद चालक ने ट्रेन रोकी। बाद में ट्रेन को पीछे लाया गया और अलग हुए कोच को जोड़कर तीन घंटे बाद सुबह लगभग सात बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस दौरान यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा के कई अभ्यर्थियों को पुलिस ने दूसरे वाहनों से भेजा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here