गुजरात के मोरबी में ट्रैक्टर पलटने से 17 लोग पानी में बह गए। घटना हलवद में ढवाना गांव के पास हुई। यहां गांव के कॉजवे से निकलते वक्त यह हादसा हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र के विधायक, कलेक्टर सहित अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें - 'हमने राम मंदिर बनाया, बाबर का कब्जा हटाया': त्रिपुरा में असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, और दमकल विभाग की टीमों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अब तक नौ लोगों को बचाया जा चुका है, जबकि सात अन्य लोगों की तलाश जारी है। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें लापता लोगों की तलाश में जुटी हुई हैं।








