Home अपराध राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
116

सीतापुर। राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाला वीडियो वायरल हुआ। ट्वीट से मिली जानकारी के बाद जिला पुलिस हरकत में आई और सिधौली निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया है कि एक वीडियो वायरल होने की सूचना मिली थी, वीडियो में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान संबंधी तथ्य थे।

यह भी पढ़ें -  UPSSSC PET 2022 परीक्षा कल, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक यहां upsssc.gov.in

ऐसे में जिले की एसओजी टीम को सक्रिय किया गया। सिधौली कोतवाली क्षेत्र के बनियानी गांव से 22 वर्षीय आरोपी अंकित को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 2 राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम के अन्तर्गत केस दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here