Home अपराध कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले चार के खिलाफ रिपोर्ट...

कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

0
143

रामपुर। कॉलेज जा रही छात्रा से छेड़छाड़ कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद व दो अज्ञात समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामला सैफनी थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ा है।

गांव निवासी ग्रामीण ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि बुधवार सुबह उसकी 15 वर्षीय पुत्री अपनी सहेलियों के साथ कालेज में पढ़ने के लिए जा रही थी। इसी दौरान किशनपुर गांव निवासी मुस्तकीम पुत्र लल्ला अपनी बाइक से आया और गाने गाते हुए उसकी पुत्री की टांग में टक्कर मार दी। जिससे वह वहीं गिरकर घायल हो गई। इसी समय ई-रिक्शा में बैठकर सज्जाद पुत्र कल्लू और दो अज्ञात युवक भी वहां आ गए।

यह भी पढ़ें -  विश्व हास्य दिवस: सेहतमंद रहना है तो रोज ठहाके लगाएं, खूब हंसे और दूसरों को भी हंसाएं

पीड़ित की पुत्री के साथ अश्लील हरकतें करते हुए जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। मुस्तकीम और सज्जाद ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर दो नामजद तथा दो अज्ञात समेत चार लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। छेड़खानी के मामले में शाहबाद सीओ संगम कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की है। सैफनी थाना प्रभारी महेंद्रपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दबिश दी है लेकिन, आरोपी फरार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here