Home अपराध गणेश विसर्जन को जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला और बच्ची की...

गणेश विसर्जन को जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला और बच्ची की दबकर मौत, कई घायल

0
113

उन्नाव, 11 सितम्बर। हसनगंज में बुधवार को गणेश विसर्जन को जाते समय ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से महिला और बच्ची की मौत हो गई। हादसे में कई लोग घायल हो गए है। औरास थानाक्षेत्र के बड़ा देव गांव से गणेश मूर्ति विसर्जन के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली में दो दर्जन से अधिक लोग सवार हुए थे।

यह सभी हसनगंज थानाक्षेत्र के रसूलपुर बकिया सई नदी पर मूर्ति विसर्जन के लिए जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली जैसे ही बहरौली जहांनपुर गांव के पास पहुंची, अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर पलट गई।

यह भी पढ़ें -  Mainpuri: उद्यान विभाग किसानों को देगा आलू का नया बीज, पंजीकरण के लिए यहां करें संपर्क

हादसे में बड़ा देव गांव निवासी राधेश्याम गुप्ता की पत्नी अनीता देवी और अतीश राठौर की पुत्री मधू की ट्रॉली के नीचे दबकर मौत हो गई। कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है, जिनमें ललित लक्ष्मी और अन्य घायल शामिल हैं। घायलों को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here