Home अपराध UP : मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद को मारी गई गोली

UP : मॉर्निंग वॉक पर निकले भाजपा पार्षद को मारी गई गोली

0
123

उत्तर प्रदेश में बीते कुछ दिनों से अपराध की वारदात बढ़ती चली जा रही है। अपराधियों ने एक के बाद एक कई बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया है। ऐसे में यूपी के फिरोजाबाद से भी हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, फिरोजाबाद में मॉर्निंग वॉक पर निकले भारतीय जनता पार्टी के पार्षद अलीम भोला को अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारी दी गई है।

फिरोजाबाद में भाजपा पार्षद अलीम भोला को गोली मार दी गई है। जानकारी के अनुसार अलीम भोला मॉर्निंग वॉक पर निकले थे जब उनके साथ ये वारदात हुई। भाजपा पार्षद को लेबर कॉलोनी पुल के ऊपर गोली मारी गई है। गोली मारे जाने के बाद घायल पार्षद को आगरा रेफर किया गया है।

ओवरब्रिज पर भाजपा पार्षद को टहलने से लौटने के दौरान किसी ने फायरिंग कर दी है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और पार्षद को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां एसपी सिटी रविशंकर प्रसाद ने भी घटना की पूरी जानकारी ली है। फिलहाल भाजपा पार्षद का इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें -  'बंगाल में गुंडागर्दी कर रही है बीजेपी': कालियागंज हिंसा पर ममता बनर्जी

नगर निगम वार्ड नंबर 48 लेबर कालोनी क्षेत्र भाजपा पार्षद अलीम उर्फ भोला रोजाना की तरह सुबह टहलने निकले थे। इसी दौरान लौटते समय ओवरब्रिज पर किसी ने फायरिंग की। इस दौरान पार्षद के पैर में गोली लगी और गोली पेट को छूकर भी निकली जिससे वे घायल हो गए। पार्षद का इलाज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस इस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। घटना के पीछे क्या कारण था यह अब तक साफ नहीं हो सका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here