कासगंज। कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर चार महिलाओं की मौत हो गई। कासगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजीव अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि ये महिलाएं अपने घर पर किसी समारोह के लिए मिट्टी एकत्र करने गई थीं।
यह भी पढ़ें - अजीबोगरीब : प्रयागराज में खड़ी कार का झांसी में कटा टोल टैक्स, एनएचएआई के अफसर भी हैरान
मिट्टी इकट्ठा करते समय दीवार ढह गई। अग्रवाल ने बताया कि अभी तक नौ घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की मौत हो गई। पांच घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।








