Home टॉप न्यूज बिहार की यह सांसद लड़कियों की शिक्षा के लिए दान करेंगी 5...

बिहार की यह सांसद लड़कियों की शिक्षा के लिए दान करेंगी 5 साल की सैलरी

0
166

देश में सरकार की ओर से लड़कियों की शिक्षा के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। वहीं, अब नेताओं की ओर से निजी स्तर पर भी बेटियों के लिए बड़े कदम उठाए जा रहे हैं। बिहार की युवा लोकसभा सांसद शांभवी चौधरी ने ऐसा ही कदम उठाया है। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद शांभवी चौधरी ने गुरुवार को घोषणा की है कि वह अपने लोकसभा क्षेत्र समस्तीपुर में बेटियों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपने पूरे पांच साल के कार्यकाल का वेतन दान करेंगी।

शांभवी चौधरी केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की अध्यक्षता वाली लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद हैं। वह बिहार की समस्तीपुर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान पीएम मोदी ने भी शांभवी चौधरी की तारीफ की थी। उन्होंने शांभवी को एनडीए की सबसे युवा उम्मीदवार बताया था।

यह भी पढ़ें -  टाटा-एयरबस परियोजना को स्थानांतरित करने का निर्णय तब लिया गया था जब उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री थे, देवेंद्र फडणवीस कहते हैं; शिवसेना का जवाब

शांभवी चौधरी ने कहा है कि उनके 5 साल के वेतन का उपयोग ‘पढ़ेगा समस्तीपुर तो बढ़ेगा समस्तीपुर’नाम के अभियान में किया जाएगा। सांसद शांभवी चौधरी ने कहा कि पांच साल के दौरान मुझे वेतन के रूप में जो पैसा मिलेगा, उसे उन लड़कियों की मदद करने के उद्देश्य से कार्यक्रम के लिए खर्च किया जाएगा, जो आर्थिक तंगी के कारण पढ़ाई छोड़ देती हैं।

सांसद शांभवी चौधरी ने इस अनोखी घोषणा का ऐलान करते हुए बताया है कि जिस दिन समस्तीपुर जिले की स्थापना हुई थी उसी दिन इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। शांभवी ने कहा कि उन्होंने लोगों से वादा किया था कि मुझे वोट देकर उन्हें सिर्फ एक सांसद नहीं, बल्कि एक बेटी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here