हाईवे पर खड़े परिवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने रौंदा, चार लोगों की दर्दनाक मौत

0
82

मुरादाबाद : दिल्ली-लखनऊ हाईवे स्थित पाकबड़ा थाने के सामने घर जाने के लिए मंगलवार दोपहर को बस का इंतजार कर रहे परिवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपती और उनकी दो बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे से अनियंत्रित हुई बोलेरो सर्विस लेन पर खड़े गैस सिलेंडर लदे ट्रक में पीछे से जा घुसी, जिससे बोलेरो सवार महिला और चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामपुर जनपद के गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर गांव निवासी फुरकान लंबे समय से केरल में वालपुट्टी का काम करते थे। वह 18 दिन पहले ही घर पर आए थे। फुरकान (32) 2 दिन पहले बेटे अबूजर को घर छोड़कर पत्नी सीमा (30) और दोनों बेटियों रिम्शा (5) और इफत (2) को साथ लेकर पाकबड़ा थाना क्षेत्र के रतनपुर कलां गांव में ससुराल आया था। फुरकान मंगलवार को परिवार के साथ घर लौट रहा था। पाकबड़ा थाने के सामने दोपहर करीब दो बजे चारों बस का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान दिल्ली की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने दंपती और दो बेटियों को जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो गैस सिलेंडर से लदे ट्रक में घुस गई। हादसे में फुरकान की दोनों बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि फुरकान और उसकी पत्नी सीमा गंभीर रूप से घायल हो गई। इनके अलावा कार चालक देवेंद्र मिश्रा निवासी सीतामढ़ी बिहार और कार सवार सुनीता देवी निवासी कपासी थाना डिडौली जनपद अमरोहा घायल हो गईं।

यह भी पढ़ें -  Kashi Tamil Sangmam: काशी विश्वनाथ धाम में मेहमानों के लिए बनाया गया अलग मार्ग, डमरू वादन से होगा स्वागत

पुलिस ने घायल दंपती फुरकान और सीमा को टीएमयू में भेज दिया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सुनीता और देवेंद्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर सुनीता को रेफर कर दिया। सुनीता असमोली गन्ना समिति के चेयरमैन की मां हैं। वह हादसे के समय ड्राइवर देवेंद्र के साथ कार से अपने पोते और पोती को स्कूल से लेने जा रही थीं। हादसे की जानकारी मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल और एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।

बस का इंतजार कर रहे एक परिवार के चार लोगों को बेकाबू बोलेरो चालक ने रौंद दिया। जिससे चारों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए रिपोर्ट दर्ज कर दी है। बोलेरो चालक समेत उसमें सवार महिला भी घायल हो गई है। घायलों का इलाज चल रहा है-कुमार रणविजय सिंह, एसपी सिटी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here