Home Trending आने वाली है कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटों में दिल्ली समेत...

आने वाली है कड़ाके की ठंड, अगले 48 घंटों में दिल्ली समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

0
173

पहाड़ों में बर्फबारी हो रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान माइनस डिग्री के नीचे पहुंच रहा है। पहाड़ों में बर्फबारी के साथ ही मैदानी इलाकों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। अगले 48 घंटों में दिल्ली-एनसीआर का मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में बारिश का अनुमामन है।

अभी दिल्ली-एनसीआर में सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट देखी जा रही है। दिन में धूप रहने के चलते लोगों को थोड़ी ठंड से राहत मिलती है। वहीं, दो दिन बाद दिल्ली के तापमान में गिरावट आएगी और ठंड भी बढ़ जाएगी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में शनिवार को औसत न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। औसत अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी। रविवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। हल्की बारिश होने की भी संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें -  Hathras News: हाथरसी रंग-गुलाल पर चढ़ा महंगाई का रंग, बढ़े कच्चे माल के दाम

सोमवार को बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है। अगले 48 घंटों के दौरान तापमान में गिरावट दर्ज की सकती है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि उत्तरोत्तर में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव सतही होने के चलते दिल्ली-एनसीआर में 22 दिसंबर (रविवार) के बाद यानी सोमवार को हल्की बारिश होने की संभावना है। बारिश बाद ठंड बढ़ सकती है। शीत लहर भी चल सकती है।

हरियाणा के इन जिलों में जारी हुआ शीतलहर का अलर्ट
हरियाणा के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। हरियाणा के भिवानी, फरीदाबाद, गुरूग्राम, हिसार, करनाल समेत कई जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया है। हरियाणा का हिसार जिला सबसे ठंडा बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here