Home उत्तर प्रदेश यूपी चुनाव 2022: मतगणना के चलते छह दिन रहेगी नवीन मंडी, अगले...

यूपी चुनाव 2022: मतगणना के चलते छह दिन रहेगी नवीन मंडी, अगले सप्ताह से ही शुरू होगी बिक्री

0
63

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 05 Mar 2022 12:10 AM IST

सार

10 मार्च को मतगणना प्रस्तावित है, लेकिन इसके लिए मंडी छह मार्च से बंद हो जाएगी। लगातार छह दिन तक मंडी बंद रहेगी। 

ख़बर सुनें

विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को मैनपुरी की नवीन मंडी में होगी। इसके लिए लगातार छह दिन के लिए मंडी में फसलों की बिक्री बंद रहेगी। छह मार्च से मंडी बंद हो जाएगी। इसलिए शनिवार फसल बिक्री के लिए अंतिम दिन है। फिर अगले सप्ताह से ही बिक्री शुरू हो सकेगी। 

जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 10 मार्च को नवीन मंडी में मतों की गणना होनी है। नवीन मंडी में ही बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी हुई हैं। इसके चलते पहले से ही आधी मंडी प्रशासन ने बंद कर रखी है। वहीं, अब मतगणना के लिए नवीन मंडी को प्रशासन ने बंद करने का आदेश दिया है।

लगातार छह दिन बंद रहेगी मंडी 

वैसे तो 10 मार्च को मतगणना प्रस्तावित है, लेकिन इसके लिए मंडी छह मार्च से बंद हो जाएगी। अब केवल किसानों को अपनी फसल बिक्री करने के लिए शनिवार का ही समय मिलेगा। इसके बाद लगातार छह दिन मंडी बंद रहेगी। 

अगले सप्ताह 12 मार्च को ही फिर मंडी में किसान अपनी फसल की बिक्री कर सकेंगे। प्रशासन के आदेश के बाद मंडी समिति ने सभी आढ़तियों को छह मार्च से 11 मार्च तक मंडी बंद रखने का आदेश जारी कर दिया है। 

यह भी पढ़ें -  कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन?: राहुल-सोनिया के अलावा इन नेताओं का नाम सबसे आगे, जानें आगे की रणनीति?

मंडी निरीक्षक शिवराज सिंह ने बताया कि मतगणना के लिए छह से 11 मार्च तक छह दिन के लिए नवीन मंडी बंद रहेगी। आढ़तियों को इस संबंध में सूचित कर दिया गया है। कोई भी किसान छह मार्च से 11 मार्च के बीच फसल बिक्री के लिए मंडी न आए। 

विस्तार

विधानसभा चुनाव की मतगणना 10 मार्च को मैनपुरी की नवीन मंडी में होगी। इसके लिए लगातार छह दिन के लिए मंडी में फसलों की बिक्री बंद रहेगी। छह मार्च से मंडी बंद हो जाएगी। इसलिए शनिवार फसल बिक्री के लिए अंतिम दिन है। फिर अगले सप्ताह से ही बिक्री शुरू हो सकेगी। 

जिले की चार विधानसभा सीटों के लिए 10 मार्च को नवीन मंडी में मतों की गणना होनी है। नवीन मंडी में ही बनाए गए स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी हुई हैं। इसके चलते पहले से ही आधी मंडी प्रशासन ने बंद कर रखी है। वहीं, अब मतगणना के लिए नवीन मंडी को प्रशासन ने बंद करने का आदेश दिया है।

लगातार छह दिन बंद रहेगी मंडी 

वैसे तो 10 मार्च को मतगणना प्रस्तावित है, लेकिन इसके लिए मंडी छह मार्च से बंद हो जाएगी। अब केवल किसानों को अपनी फसल बिक्री करने के लिए शनिवार का ही समय मिलेगा। इसके बाद लगातार छह दिन मंडी बंद रहेगी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here