Home अपराध जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच हुई...

जम्मू-कश्मीर के कठुआ में सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच हुई गोलीबारी, तलाशी अभियान जारी

0
109

जम्मू। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के ऊपरी इलाकों में शुक्रवार आधी रात के बाद सेना के जवानों और आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई और इसके बाद फरार आतंकियों का पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि भटोडी पंचायत में एक अस्थायी सैन्य शिविर की चौकी पर तैनात जवानों ने रात करीब डेढ़ बजे संदिग्ध आतंकवादियों की गतिविधियां महसूस की, जिसके बाद सेना ने गोलीबारी शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें -  "विपक्ष को एकजुट होना चाहिए और ...": ममता बनर्जी वॉयस मिशन 2024

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों ने भी गोलीबारी की और दोनों तरफ से बीच करीब आधे घंटे तक रुक-रुक कर गोलीबारी जारी रही। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों की संख्या तीन मानी जा रही है जो पास के जंगल की तरफ भाग गए। उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने आतंकवादियों का पता लगाने के लिए घेराबंदी तथा तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here