Home उत्तर प्रदेश 52 सेकंड के लिए थम गई राजधानी, राज्यपाल ने विधानसभा पर फहराया...

52 सेकंड के लिए थम गई राजधानी, राज्यपाल ने विधानसभा पर फहराया तिरंगा

0
174

लखनऊ : प्रदेश में 76वां गणतंत्र दिवस को काफी धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह 10 बजते ही राजधानी लखनऊ के सभी चौराहे पर यातायात थम गया और सभी लोग एक साथ राष्ट्रगान के लिए खड़े हो गए। विधानसभा के सामने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने ध्वजारोहण किया। जिसका सीधा प्रसारण शहर के सभी प्रमुख चौराहों पर लगी एलईडी और टीवी स्क्रीन पर किया गया। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर प्रशासनिक अमले ने सारी तैयारियां मुकम्मल कर ली थी। इसके अलावा मंडलायुक्त डॉ. रौशन जैकब और जिलाधिकारी विशाख ने परेड स्थल का मुआयना किया था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास में तिरंगा फहराते हुए प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि आज ही के दिन भारत ने अपना संविधान लागू किया था। देश ने संप्रभु लोकतांत्रिक यात्रा शुरू किया था। लंबे संघर्ष के बाद 15 अगस्त 1947 को यह देश आजाद हुआ। महात्मा गांधी, सरदार बल्लभ भाई पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बीआर अंबेडकर समेत कई देशप्रेमियों ने देश की स्वाधीनता के लिए योगदान दिया। इसके अलावा, रिर्जव पुलिस लाइन्स में डीजीपी प्रशांत कुमार ने ध्वजारोहण किया।

यह भी पढ़ें -  Lucknow News Today 25 February : लखनऊ समाचार | सुनिए शहर की ताजातरीन खबरें

आइटीएमएस के जरिए राष्ट्रगान का सीधा प्रसारण
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने जैसे ही ध्वजारोहण किया तब राष्ट्रगान का सीधा प्रसारण पूरे शहर में एलईडी स्क्रीन, पब्लिक अनांउसमेंट सिस्टम व स्मार्ट सिटी में लगे आइटीएमएस के जरिए किया गया। यातायात सुचारू रूप से संचालित रहे इसके लिए पुलिस महकमे ने शहर के सभी चौराहों पर एक नोडल अधिकारी नामित किया। वहीं आठ राज्यों से आए कलाकारों ने परेड में हिस्सा लिया। इसके साथ ही शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों के बच्चों ने भी परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

सेना के टैंकर का दर्शकों ने किया अभिवादन
बता दें कि विधानसभा के सामने आयोजित परेड में सेना के टैंक भी शामिल हुए। दर्शकों ने तालियां बजाकर सेना का अभिवादन किया। इस मौके पर सेना के अत्याधुनिक साजों-समान के साथ ही कई सुंदर झांकियों का प्रदर्शन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here