Home अपराध नोएडा के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

नोएडा के कई बड़े स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

0
180

दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में कई नामचीन स्कूलों को धमकी भरे ई-मेल मिले हैं। ई-मेल में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। उनमें हेरिटेज स्कूल और मयूर स्कूल का नाम शामिल है। स्कूल से बच्चों के पेरेंट्स को इमरजेंसी कॉल किया गया है और सभी बच्चों को घर भेजा जा रहा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और हालात संभालने में जुटी है।

इससे पहले दिसंबर, 2024 को भी नोएडा के थाना सेक्टर 126 क्षेत्र में लोटस वैली इंटरनेशनल स्कूल को देर रात 12 बजे एक ई-मेल आया था। इसमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सुबह स्कूल पहुंची प्रधानाचार्य ने जब मेल चेक किया तो बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल पढ़ा। मेल पढ़कर वह घबरा गईं और स्कूल के स्टाफ को बुलाया और मेल के बारे में बताया।

यह भी पढ़ें -  पत्नी की जिद: पति बाइक पर नहीं घुमाता, इसलिए छोड़ दिया ससुराल; फिर इस शर्त पर मानी 'घरवाली'

इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने इसके बारे में पुलिस को फोन कर सूचना दी। इसके साथ ही स्कूल पहुंचे बच्चों को वापस घर भेज दिया गया। जो स्कूली वाहन बच्चों को लेकर स्कूल की ओर बढ़ रहे थे, उनके स्टाफ को इसके बारे में बताया गया और वापस बच्चों को घर छुड़वाया गया। इसके बाद स्कूल बंद कर दिया गया था। स्कूल में करीब 2 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चला लेकिन इसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here