Home अंतरराष्ट्रीय अमेरिका से भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर लोकसभा...

अमेरिका से भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित

0
161

नई दिल्ली। अमेरिका से अवैध भारतीय प्रवासियों को वापस भेजे जाने के मुद्दे पर विपक्षी दलों ने बृहस्पतिवार को लोकसभा में जोरदार नारेबाजी की जिसके कारण सदन की कार्यवाही आरंभ होने के करीब 10 मिनट बाद ही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

सदन की कार्यवाही आरंभ होने पर विपक्षी सदस्यों ने इस विषय को उठाने का प्रयास किया, लेकिन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि वह 12 बजे विपक्षी सदस्यों के कार्यस्थगन के नोटिस पर विचार करेंगे। कई विपक्षी सदस्यों ने इस विषय पर चर्चा की मांग करते हुए कार्यस्थगन के नोटिस दिए थे।

बिरला ने विपक्षी सदस्यों के हंगामे के बीच प्रश्नकाल शुरू कराया। नारेबाजी के बीच नागर विमानन मंत्रालय से संबंधित कुछ पूरक प्रश्न पूछे गए। लोकसभा अध्यक्ष ने विपक्षी सदस्यों से नारेबाजी बंद करने और सदन चलने देने की अपील की। उन्होंने कहा, नियोजित तरीके से सदन में व्यवधान पैदा करना संसदीय परंपराओं के अनुरूप नहीं है।

यह भी पढ़ें -  पांचवें चरण की रेड अलर्ट वाली सीटें: इन 39 विधानसभा क्षेत्रों में ज्यादा आपराधिक छवि वाले प्रत्याशी, जानिए आपके यहां से कितने दागी मैदान में?

बिरला ने यह भी कहा, आपके सारे विषय सरकार ने संज्ञान में लिए हैं। यह विदेश नीति का मामला है। उनकी अपनी नीतियां होती हैं। इस पर सरकार गंभीर है। आपसे आग्रह है कि सदन चलने दें। आप लोग हर रोज प्रश्नकाल में गतिरोध पैदा करके भारतीय मतदाताओं का अपमान कर रहे हैं। हंगामा नहीं थमने पर उन्होंने सदन की कार्यवाही पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 10 मिनट पर दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

उल्लेखलनीय है कि अमेरिका से 104 अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर में उतरा। अवैध प्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई के तहत डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा वापस भेजा गया यह भारतीयों का पहला जत्था है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here