Home अपराध दो मोटरसाइकिलों में हुई जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की मौत

दो मोटरसाइकिलों में हुई जोरदार भिड़ंत, पांच लोगों की मौत

0
215

आगरा जिले के कागारौल इलाके में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर होने से पांच लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सैंया इलाके के रहने वाले चार लोग भगवान दास (35), वकील (35), राम स्वरूप (28) और सोनू (30) एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर शादी समारोह में गए थे।

उसने बताया कि ये चारों लोग शनिवार रात करीब 10 बजे लौट रहे थे तभी रास्ते में कागारौल इलाके में उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल से टकरा गई। उसने बताया कि इस घटना में चारों लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पलटने से 4 बारातियों की मौत, 5 घायल

वहीं, दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार करन (17) की भी मौत हो गई और किशनवीर नामक एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। किशनवीर का एक निजी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उसकी भी हालत बेहद नाजुक बतायी गई है। पुलिस ने बताया कि पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here