Home Technology हरियाणा में सेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश

हरियाणा में सेना का लड़ाकू विमान जगुआर क्रैश

0
214

नई दिल्ली। हरियाणा के पंचकूला स्थित मोरनी के गांव बालदवाला में सेना का फाइटर विमान जगुआर क्रैश हुआ है। इस हादसे के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है, लेकिन इससे पहले विमान का पायलट पैराशूट की मदद से नीचे कूद गया और वह सुरक्षित है। वहीं, घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई। इतना ही नहीं, हादसे की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम भी मौके पर पहुंची है।

यह भी पढ़ें -  "राजनीतिक दलों के बावजूद ...": ओडिशा दुर्घटना पर कांग्रेस प्रमुख

इस हादसे की जानकारी वायुसेना की ओर से सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की गई है। जिसमें कहा गया है कि आज अंबाला से नियमित प्रशिक्षण के दौरान एक जगुआर विमान ने उड़ान भरी थी, लेकिन सिस्टम में खराबी आ जाने के कारण पायलट ने सूझबूझ से काम लिया और विमान को बस्ती से दूर ले जाने का कार्य किया। इतना ही नहीं, विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले पैराशूट की मदद से सुरक्षित नीचे उतरने में भी सफल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here