Home अपराध कक्षा सात के एक छात्र और छात्रा ने स्कूल परिसर में खाया...

कक्षा सात के एक छात्र और छात्रा ने स्कूल परिसर में खाया जहर

0
159

उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद के विकाखंड कबरई के पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुम्हड़ौरा माफ में कक्षा-7 के एक छात्र और एक छात्रा ने स्कूल परिसर में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर शिक्षकों के हाथ-पांव फूल गए। घटना की सूचना मिलने पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल मिश्रा और खंड शिक्षा अधिकारी कबरई मौके पर पहुंच गए। छात्र और छात्रा को आनन-फानन में जिला अस्पताल महोबा में भर्ती कराया गया।

जूनियर विद्यालय कुम्हड़ौरा में कक्षा-7 के एक 14 वर्षीय छात्र और 15 वर्षीय छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया। दोनों के एक साथ जहर खाने की जानकारी मिलते ही शिक्षकों के पैरों तले जमीन खिसक गई। शिक्षकों ने इसकी सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोबा को दी। शिक्षा विभाग भी खबर के बाद परेशान दिखाई दिया और अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर छात्र छात्रा को जिला अस्पताल भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें -  Ram Navami 2023: काशी में गंगा की लहरों पर शिव के आराध्य राम की सजेगी झांकी, राममय रात का होगा आयोजन

जिला अस्पताल में तैनात डाॅक्टरों ने आनन-फानन में छात्र-छात्रा को उपचार किया। जिला अस्पताल के डाॅक्टर ने बताया कि दोनों बच्चों का उपचार किया जा रहा है, दोनों की हालत में तेजी से सुधार हुआ है, छात्र और छात्रा अब खतरे से बाहर है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने घटना की जांच के आदेश दिए है। जांच अधिकारी द्वारा दोनों बच्चों ने किस वजह से जहरीला पदार्थ का सेवन किया गया है, इसका पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here