Home अपराध ट्रिपल मर्डर से दिल्ली के करावल नगर में मचा हड़कंप, महिला और...

ट्रिपल मर्डर से दिल्ली के करावल नगर में मचा हड़कंप, महिला और दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति फरार

0
190

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के करावल नगर इलाके में ट्रिपल मर्डर से हड़कंप मच गया। एक शख्स ने पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक आरोपी प्रदीप ने पत्नी जय श्री के साथ विवाद के बाद इस हत्याकांड को अंजाम दिया। प्रदीप ने पत्नी जय श्री और दोनों बेटियों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। दोनों बेटियों की उम्र 7 साल और 5 साल है। बताया जाता है कि प्रदीप करावल नगर के भगत सिंह कॉलोनी में परिवार के साथ रहता था। वह भारी कर्ज और आर्थिक तंगी से परेशान था। आशंका है कि पत्नी के साथ विवाद के बाद उसने गला दबाकर तीनों की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। आरोपी प्रदीप की तलाश जारी है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here