Home अपराध ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की भिड़ंत में 8 की मौत, 43 घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर की भिड़ंत में 8 की मौत, 43 घायल

0
334

बुलंदशहर के अरनिया थाना क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 2:10 बजे अरनिया बाईपास (बुलंदशहर-अलीगढ़ सीमा) पर एक ट्रैक्टर-ट्रॉली और कैंटर ट्रक (पंजीकरण संख्या HR 38 X 8195) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही अरनिया थाना पुलिस और आसपास के थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में 8 लोगों की जान चली गई, जबकि 43 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली को डबल डेकर बनाकर उसमें 61 लोग सवार थे, जो कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र के रफातपुर गांव से राजस्थान के जहारपीर धार्मिक यात्रा पर जा रहे थे। पीछे से आ रहे कैंटर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉली पलट गई। इस हादसे में 43 लोग घायल हो गए, 8 लोगों की मृत्यु हो गई, और 10 लोग सुरक्षित बच गए।

यह भी पढ़ें -  President Visit: मर्चेंट चैंबर के कार्यक्रम में शामिल होंगे राष्ट्रपति, खास लोगों से मिलेंगे, तैयारियां जोरों पर

पुलिस ने घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए खुरजा के कैलाश अस्पताल, जटिया सीएचसी, और मुनि सीएचसी में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल लोगों को उच्च चिकित्सा केंद्रों में रेफर किया गया है। वर्तमान में 10 घायलों का इलाज अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में, 10 का बुलंदशहर जिला अस्पताल में, और 23 का खुरजा के कैलाश अस्पताल में चल रहा है। दो घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि अन्य की स्थिति स्थिर है।

टक्कर मारने वाला ट्रक, जो धान की भूसी लादकर जा रहा था, हरियाणा के फरीदाबाद निवासी संध्या पत्नी संदीप के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here