Home उत्तर प्रदेश लखनऊ में झमाझाम बारिश, निचले इलाकों में सड़कों पर भरा पानी

लखनऊ में झमाझाम बारिश, निचले इलाकों में सड़कों पर भरा पानी

0
248

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार को मौसम ने करवट बदली। बादलों की तेज गड़गड़ाहट के साथ झमाझम बारिश हो रही है। मौसम के बदले मिजाज से जहां एक तरफ लोगों ने राहत महसूस की तो निचले इलाकों में मुश्किलें पेश आईं। कई जगहों पर जलभराव हो गया। नालियों चोक होने से पानी सड़कों पर बहने लगा।

बुधवार की दोपहर को तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने पहले ही बुधवार को बारिश का अनुमान जताया था। दिन में हल्की बारिश के साथ रात में तेज बारिश का अंदेशा था, लेकिन दोपहर में झमाझम की बारिश हो गई।

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को भी बारिश की संभावना है। आगामी 19 सितंबर तक बरसात का मौसम बना रह सकता है।

यह भी पढ़ें -  डब्ल्यूएफआई यौन उत्पीड़न मामला: डीसीडब्ल्यू ने मामला दर्ज नहीं करने पर पुलिस के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

बहरहाल, बारिश ने उमस और गर्मी से राहत प्रदान की है। निचले हिस्सों में जलभराव की समस्या देखने को मिली है। माना जा रहा है कि अगर 19 सितंबर तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहा तो कुछ जगहों पर लोगों को जलभराव के संकट से गुजरना पड़ सकता है।

लखनऊ में मंगलवार को दो दिवसीय कौशल महोत्सव का आयोजन किया गया है कॉल्विन तलुकदार्स कॉलेज ग्राउंड में इसका शुभारम्भ किया गया लेकन आज रोजगार मेले का दूसरा दिन है। और आज बारिश के बाद यहां पर बारिश का पानी भर गया जिससे यहाँ आये युवाओं को अच्छी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here