Home उत्तर प्रदेश गोमती नदी किनारे नगर निगम विकसित करेगा ‘नमो वन’

गोमती नदी किनारे नगर निगम विकसित करेगा ‘नमो वन’

0
250

लखनऊ : गोमती नदी के किनारे धैला के पास नगर निगम 13.41 एकड़ में 15 करोड़ की लागत से ”नमो वन” विकसित करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के शहरों में ”नमो वन” के नाम से पार्कों के निर्माण की घोषणा की थी। इसी के तहत नगर निगम इस उपवन को विकसित करेगा। महापौर सुषमा खर्कवाल ने गुरुवार को इस उपवन के लिए धैला के पास लगभग 13.41 एकड़ जमीन चिन्हित की है। यह वन पक्षियों, तितलियों, कीट-पतंगों और इंसान के लिए भी उपयोगी होगी।

यह भी पढ़ें -  डिवाइडर से टकराने के बाद पलटी गाड़ी, 6 लोगों की मौत, करीब 30 घायल

वन में बटरफ्लाई गार्डेन, वाटर बॉडी, ओपन जिम, कैफेटेरिया और बर्ड फ्रैंडली गार्डन भी विकसित किया जाएगा। यहां लगभग 1,31,250 पौधों से उपवन विकसित करके हरियाली फैलाई जाएगी। साथ ही जॉगिंग ट्रैक और बच्चों के खेलने के लिए झूले आदि लगाये जाएंगे। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त डॉ. अरविन्द कुमार राव और उद्यान अधीक्षक गंगाराम गौतम भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here