Home अपराध UP : प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद भी...

UP : प्रेमी ने नाबालिग प्रेमिका को मारी गोली, फिर खुद भी की आत्महत्या

0
233

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां मुजफ्फरनगर और हरिद्वार से भाग कर आए प्रेमी प्रेमिका ने पुलिस के डर से खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। इन दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खाई थी, लेकिन पुलिस और रिश्तेदारों से खुद को घिरा पाकर जान देने का फैसला किया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार 20 सितंबर को मुजफ्फरनगर की रहने वाली लड़की और हरिद्वार का लड़का अपने-अपने घर से भाग गए थे। लड़के की उम्र 26 साल थी, जबकि लड़की 16 साल की थी। दोनों भाग कर बुलंदशहर के डिबाई कस्बा पहुंचे। प्रेमी युगल ने दो दिन पहले डिबाई के मोहल्ला सराय किशन चंद में किराए पर मकान लिया था। बुधवार देर रात नाबालिग लड़की के रिश्तेदार और पुलिसकर्मी नाबालिग की बरामदगी के लिए इसी मकान के पास पहुंच गए।

तड़के तीन बजे पुलिस और परिजनों को घर के बाहर देख प्रेमी-प्रेमिका छत पर पहुंचे। यहां जाकर पहले प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मारी उसके बाद खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली। दोनों को गोली लगने के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों के मृत होने की पुष्टि कर दी। सूचना मिलते ही एसएसपी बुलंदशहर एसपी देहात मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

यह भी पढ़ें -  CSK बनाम SRH, IPL 2023: डेवोन कॉनवे, रवींद्र जडेजा स्टार के रूप में CSK आउटप्ले SRH 7 विकेट से | क्रिकेट खबर

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया, “आज रात में थाना छतर मुजफ्फरनगर की पुलिस एक लड़की को बरामद करने के लिए बुलंदशहर आए थे। जिनके साथ गांव के प्रधान और लड़की के फूफा भी थे। इनको पता था कि यह दोनों कहां रह रहे थे। घर जाकर जब फूफा ने आवाज लगाई कि हम तुमको लेने के लिए आए हैं। तो छत से गोली चलने की आवाज आई। तत्काल पुलिस में जाकर देखा तो दोनों छत पर पड़े थे। गोली लगी हुई थी। दोनों को तुरंत पुलिस सीएससी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।”

पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। मौके की स्थिति देखते हुए लग रहा है कि लड़के ने ही लड़की को गोली मारी और खुद को गोली मार ली। मौके से पुलिस ने एक खाली और तमंचे में फंसा हुआ एक खोखा बरामद किया है। इसी आधार पर आत्महत्या के कयास लगाए जा रहे हैं। पुलिस इन मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here