Home उत्तर प्रदेश पहले चरण में ही मतदाताओं ने विकसित बिहार के मुद्दे पर लगाई...

पहले चरण में ही मतदाताओं ने विकसित बिहार के मुद्दे पर लगाई मुहर: सीएम योगी

0
132

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के बाद बिहारवासियों की सराहना करते हुए कहा है कि लोगों ने विकसित बिहार पर अपनी मुहर लगा दी है। मुख्यमंत्री योगी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, “बिहार ने प्रथम चरण के मतदान में भाजपा-एनडीए सरकार के संकल्प ‘विकसित बिहार’ पर अपने विश्वास और आशीर्वाद की मुहर लगा दी है।”

उन्होंने कहा “आज सत्याग्रह और राष्ट्रवाद की तीर्थभूमि पूर्वी चंपारण एवं पश्चिमी चंपारण की सुशासनप्रिय जनता-जनार्दन से संवाद करूंगा। हर चंपारणवासी दृढ़ संकल्पित है। विकसित बिहार’ बनाना है, भाजपा-एनडीए सरकार दोबारा लाना है।” गौरतलब है कि बिहार चुनाव में पहले दौर का मतदान कल शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। बिहार विधानसभा के लिए पहले दौर में रिकॉर्ड 64.66 प्रतिशत वोट डाले गए। एक हजार 314 प्रत्याशियों का चुनावी भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद हो गया है।

यह भी पढ़ें -  Dengue: आगरा में दो और मरीजों में डेंगू की पुष्टि, एसएन मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

इस दौर में चुनौती पेश कर रहे प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा के साथ नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल के 16 मंत्री तथा राजद नेता और महा गठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी प्रसाद यादव हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here