लखनऊ : राजधानी लखनऊ के ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने अपनी श्रेष्ठता एक बार फिर साबित की। 41वीं सब जूनियर, 9वीं कैडेट और 42वीं यूपी स्टेट सीनियर ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए लखनऊ ने ओवरऑल चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। खिलाड़ियों ने 28 स्वर्ण, 35 रजत और 32 कांस्य पदक जीतकर प्रदेश भर में अपनी ताकत का लोहा मनवाया।
उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के तत्वावधान में और लखनऊ जिला ताइक्वांडो एसोसिएशन के आयोजन में यह प्रतियोगिता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल, केडी सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित हुई।
इसमें आगरा की टीम 7 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य पदक के साथ उपविजेता रही, जबकि गोरखपुर ने 7 स्वर्ण, 5 रजत और 5 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान हासिल किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि कला एवं संस्कृति विभाग के निदेशक नरेंद्र सक्सेना ने पदक विजेताओं को पुरस्कृत किया और लखनऊ टीम को विजेता ट्रॉफी प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने की, जबकि सचिव राजकुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष आनंद मणि जुगरान, संयुक्त सचिव मोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
अंतिम दिन के प्रमुख मुकाबलों के परिणाम
सब जूनियर वर्ग (बालक)
अंडर-32 किग्रा: लखनऊ के दिपांशु सिंह (स्वर्ण), वैभव सिंह (रजत), अर्नव मैती (लखनऊ) व त्रंबकेश्वर (बहराइच) – कांस्य।
अंडर-35 किग्रा: आगरा के कार्तिक (स्वर्ण), लखनऊ के देवांश प्रताप (रजत), अभिराज सिंह (गाजीपुर) व उज्जवल प्रताप सिंह (आगरा) – कांस्य।
अंडर-38 किग्रा: लखनऊ के मानव कश्यप (स्वर्ण), वैभव सिंह (रजत), आदित्य प्रताप सिंह (लखनऊ) व शरण्य कुमार (गोरखपुर) – कांस्य।
सब जूनियर वर्ग (बालिका)
अंडर-29 किग्रा: कोशांबी की हनी सिंह (स्वर्ण), आगरा की पूर्णिमा देव (रजत), लखनऊ की आद्रिका यादव व आशना राय – कांस्य।
अंडर-32 किग्रा: लखनऊ की उर्वशी (स्वर्ण), गोरखपुर की सुचिता (रजत), लखनऊ की संमिता एवं आराध्या वर्मा – कांस्य।
अंडर-35 किग्रा: लखनऊ की हिमांशी (स्वर्ण), गोरखपुर की अंशिका (रजत), लखनऊ की श्वेता व आकर्षि – कांस्य।
कैडेट वर्ग
बालिका (अंडर-44 किग्रा): लखनऊ की आर्ना कुमारी (स्वर्ण), मान्या पांडे (रजत), लखनऊ की आराध्या व मुरादाबाद की मानवी – कांस्य।
बालक (अंडर-49 किग्रा): प्रयागराज के ओम मिश्रा (स्वर्ण), कोशांबी के आदित्य (रजत), लखनऊ के प्रखर तिवारी व देवरिया के अतुल्य प्रताप – कांस्य।
सीनियर वर्ग (पुरुष एवं महिला)
पुरुष अंडर-80 किग्रा: गाजियाबाद के आकाश (स्वर्ण), गोरखपुर के घनश्याम यादव (रजत), लखनऊ के अभिषेक कुमार व मथुरा के लोकेंद्र सिंह – कांस्य।
पुरुष अंडर-87 किग्रा: गाजियाबाद के अभिमन्यु (स्वर्ण), मुरादाबाद के अभिषेक (रजत), सहारनपुर के अक्ष प्रताप व बनारस के दीपांशु – कांस्य।
महिला अंडर-62 किग्रा: जौनपुर की सरोजनी (स्वर्ण), प्रयागराज की रोज़ी बानो (रजत), लखनऊ की मनु – कांस्य।
महिला अंडर-67 किग्रा: प्रयागराज की श्रद्धा तिवारी (स्वर्ण), बाराबंकी की प्राची (रजत)।








