Home अपराध लाल किले के पास हुए धमाके से दहली दिल्ली, 8 की मौत

लाल किले के पास हुए धमाके से दहली दिल्ली, 8 की मौत

0
193

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास भीषण धमाका हुआ है। खड़ी एक कार में भारी विस्फोट हुआ है। इसके बाद कार में आग लग गई। इस हादसे 8 लोगों की मौत हो गई है। कई लोग गंभीर रुप से घायल हैं। घटना स्थल से जो फोटो और वीडियो आए हैं। वह रोंगटे कर देने वाले हैं। जलती हुई कार के पास ही एक डेडबॉडी दिखाई दे रही है।

लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास एक कार में विस्फोट हुआ। इसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। देखते ही देखते तीन-चार गाड़ियों में भी आग लग गई। इन गाड़ियों को काफी नुकसान पहुंचा है। मौके पर दमकल की गई गाड़ियां मौजूद हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की एक टीम भी मौके पर पहुँच गई है।

यह भी पढ़ें -  दिल्ली में अधिकतम तापमान 42 डिग्री तक चढ़ने की संभावना, लेकिन हीटवेव की संभावना नहीं

धमाके के बाद कई कारे बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। कार के अंदर मौजूद लोगों की मौत हुई हैं और कई घायल भी हुए हैं। घटना स्थल पर NIA की टीम पहुंच गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here