Home अपराध बौद्ध कथा सुनकर वापस आ रही दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म

बौद्ध कथा सुनकर वापस आ रही दो किशोरियों से सामूहिक दुष्कर्म

0
102

बेहजम/ लखीमपुर खीरी। थाना फरधान क्षेत्र में रविवार की देर शाम बौद्ध कथा सुनकर घर वापस आ रहीं दो किशोरियों को तीन युवकों ने तमंचे के बल पर बंधक बना लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से भाग निकले। पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है। प्रकाश में आए एक अन्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसपी ने पकड़े गए दो संदिग्धों से पूछताछ की। इसके बाद घटनास्थल का भी निरीक्षण किया।

थाना फरधान क्षेत्र के अलग-अलग गांव की 14 और 17 साल की दो किशोरियां क्रमश कक्षा नौ और 12 की छात्राएं हैं। दोनों आपस में सहेलियां हैं। रविवार की शाम दोनों किशोरियां गांव से करीब तीन किलोमीटर दूर हो रही बौद्ध कथा सुनने गईं थीं। बताते हैं कि देर शाम दोनों वापस आर आ रहीं थीं। इसी बीच लखीमपुर-मैगलगंज मार्ग पर कैमासुर गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने दोनों किशोरियों को रोक लिया और तमंचे के बल पर उन्हें सरकारी नलकूप के निकट स्थित गन्ने के खेत में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और मौके से भाग निकले।

यह भी पढ़ें -  Meerut News Live: मेरठ में महिला की हॉस्पिटल में मौत, जमकर हंगामा, सहारनपुर में तीन मंजिला दुकान में लगी आग

आरोपियों के जाने के बाद किसी तरह से डरी सहमी दोनों किशोरियां अपने घरों को पहुंची और परिवार वालों को जानकारी दी। इससे परिवार में हड़कंप मच गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से दो संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। सोमवार की दोपहर एसपी संकल्प शर्मा थाना फरधान पहुंचे। उन्होंने हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ की। प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी से जानकारी ली और उसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां करीब पौन घँटे भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। पुलिस ने दोनों छात्रों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। तीन अज्ञात लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर तीसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि एक छात्रा ने खुद के साथ घटना होने से इंकार किया है। हालांकि मेडिकल में छात्रा के साथ कोई मेजर इंजरी की बात सामने नहीं आई है। छात्राओं ने किसी ठाकुर नाम के युवक का नाम लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here