Home अंतरराष्ट्रीय भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 रद्द

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 रद्द

0
135

लखनऊ : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच बुधवार को यहां घने कोहरे के कारण एक भी गेंद फेंके बिना रद्द कर दिया गया। भारत पांच मैच की श्रृंखला में 2-1 से आगे है।

दरअसल, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच के टॉस में बुधवार को इकाना स्टेडियम में कोहरे के कारण देरी हुई। अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंतपद्मनाभन अंपायरों द्वारा कई के बार के निरीक्षण के बाद अंतत: नौ बजे के बाद आज होने वाले चौथे टी-20 मैच को रद्द घोषित कर दिया। अब अहमदाबाद में पांचवा टी-20 मैच खेला जायेगा जहां दक्षिण अफ्रीका के पास अब सीरीज बराबर करने का ही मौका है।

यह भी पढ़ें -  श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में भीषण ब्लास्ट, 9 की मौत, 29 घायल

निर्धारित समय के अनुसार टॉस शाम छह बजकर 30 मिनट पर होना था लेकिन पहले इसे कम दृश्यता के कारण 20 मिनट के लिए टाला गया और फिर छह बजकर 50 मिनट पर हुए निरीक्षण के बाद सात बजकर 30 मिनट फिर निरीक्षण किया गया लेकिन अंपायर संतुष्ट नहीं दिखें। इसके बाद 8:30 और फिर नौ बजे निरीक्षण के बाद नतीजा नहीं निकला और अंतत: आखिरी निरीक्षण 9:25 बजे और मैच को रद्द कर दिया गया। भारत पांच टी-20 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। उसे सीरीज कब्जाने के लिए अहमदाबाद में होने वाले आखिरी मैच को जीतना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here