झारखंड के रांची में एक सनकी आशिक ने पहले गोली मारकर अपनी प्रेमिका की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आरोपी ने हत्या और आत्महत्या को अंजाम देने से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया है। इस वीडियो में उसने अपनी प्रेमिका की हत्या करने और आत्महत्या करने की वजह भी बताई है। 10 मिनट 9 सेकेंड के वीडियो में वह अपनी प्रेमिका पर कई आरोप लगाता हुआ दिखाई दे रहा है।
घटना रांची से 60 किलोमीटर दूर के खलारी में हुई। यहां एक साइको प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को गोली मारी फिर घर जाकर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पहले प्रेमी ने वीडियो भी बनाया है, जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। घटना खलारी स्थित केडीएह ग्राउंड के नजदीक की है।
जानकारी के अनुसार, युवक ने सुबह केडीएह ग्राउंड के पास अपनी प्रेमिका को रोका। इस दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन इसके तुरंत बाद युवक ने लड़की पर गोली चला दी। गोली लगने से लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल लड़की को जब तक अस्पताल पहुंचाया गया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। स्थानीय सूत्रों और पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने लड़की को गोली मारने के बाद एक वीडियो भी बनाया जो अब वायरल हो रहा है।
प्रेमिका को गोली मारने के बाद, युवक मौके से फरार हो गया और सीधे अपने घर पहुंचा वहां उसने खुद को भी गोली मार ली। गोली लगने से प्रेमी की मौके पर ही मौत हो गई। सनकी आशिक ने अपने घर के सोफे में बैठकर कनपटी पर गोली मारी थी। पुलिस ने उसकी लाश घर के सोफे से ही बरामद की।








