Home उत्तर प्रदेश कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह-शाम कोहरे में...

कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना, सुबह-शाम कोहरे में होगी वृद्धि

0
154

लखनऊ : प्रदेश में नये साल के पहले दिन कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि वायुमंडल में कई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हैं, जिनके प्रभाव से मौसम में उतार-चढ़ाव होगा। इस दौरान अधिकतम न्यूनतम तापमान में तीन से लेकर 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट संभव है, वहीं सुबह-शाम कोहरे में वृद्धि होगी।

मौसम विभाग ने लखनऊ, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बदायूं आदि जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई है।

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। बैठक में उत्तर प्रदेश में बढ़ती सर्दी और शीतलहर के मद्देनजर मुख्य सचिव ने सभी मंडलायुक्तों एवं जिलाधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश दिए। रैन बसेरों मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध रहें।

यह भी पढ़ें -  Lok Adalat: लोक अदालत 21 मई को, इन मामलों को रखा जाएगा

सार्वजनिक स्थलों जैसे बस, रेलवे स्टेशन, अस्पताल एवं चौराहों पर अलाव की समुचित व्यवस्था हो तथा जरूरतमंदों को निरंतर कंबल वितरित किए जाएं। उन्होंने शीतलहरी से गो आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों के बचाव के निर्देश दिए कि किसी भी स्थिति में रात्रि के समय गोवंश खुले स्थान पर न रहे और दिन में गोवंश को पर्याप्त धूप में रखा जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here