Home Trending प्रलय की झूठी भविष्यवाणी करने वाला पाखंडी हुआ गिरफ्तार

प्रलय की झूठी भविष्यवाणी करने वाला पाखंडी हुआ गिरफ्तार

0
130

Viral News: अपने आप को ‘अवतार’ बताने वाले इवांस एशुन (जिसे एबो नोआ के नाम से जाना जाता है) को गिरफ्तार किया है। बताया गया कि, इसने 25 दिसंबर 2025 को वैश्विक बाढ़ की भविष्यवाणी की थी, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई थी। नोआ को घाना पुलिस सेवा की विशेष साइबर जांच टीम ने बुधवार (स्थानीय समय) को हिरासत में लिया था। पुलिस हिरासत में हथकड़ी पहने एबो नोआ की तस्वीर जल्द ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। पता चला है कि, ये मीडिया में सुर्खियों में बने रहने के लिए फर्जी भविष्यवाणी किया करता था।

फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक, एक वायरल वीडियो में इसने दावा किया था कि, ईश्वर ने उसे चेतावनी दी थी कि दुनिया का अंत 25 दिसंबर, 2025 को होगा। अपनी भविष्यवाणी की व्याख्या करते हुए उसने कहा कि भारी बारिश और बाढ़ से विनाश होगा। उसने यह भी बताया कि ईश्वर ने उसे लोगों को बचाने के लिए नावें बनाने का निर्देश दिया था और उसने ऐसी 10 नावें बना ली थीं।

यह भी पढ़ें -  Mercedes से Maruti तक मोटरसाइकिल: अमृतपाल सिंह कैसे हुआ फरार

इंस्टाग्राम अकाउंट इसके लगभग 32,000 फॉलोअर्स हैं और ये अपना नाम ‘एबो जीसस’ बताता है। इसने पिछले साल अगस्त में यूट्यूब पर “क्या होगा और कैसे होगा” शीर्षक से एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने इसी तरह के दावे किए थे। वह लगभग तीन साल तक भीषण बाढ़ के दौरान अपने द्वारा बनाए गए उसी जहाज पर रहने की योजना बना रहे थे। बाद में पता चला कि जिस नाव को उसने अपनी बताया था वह वास्तव में उसकी नहीं थी।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here