Home अपराध मंदिर का दान पात्र तोड़कर चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के...

मंदिर का दान पात्र तोड़कर चोरी करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

0
124

नोएडाः उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस ने मंदिर का दान पात्र तोड़कर चोरी करने वाले दो बदमाशों को बुधवार सुबह मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

उन्होंने बताया कि सूरजपुर थानाक्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान गोली बदमाशों के पैर में लगी और अपराधियों के पास से पुलिस ने अवैध हथियार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 20,700 रुपये नकद, मोबाइल फोन और ताला तोड़ने का औजार बरामद किया।

अपर पुलिस उपायुक्त (द्वितीय) संतोष कुमार ने बताया कि मोजर बियर कंपनी के पास वाहनों की जांच की जा रही थी कि तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो लोग सामने से आते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मियों ने उन्हें रुकने का इशारा किया लेकिन वे रुकने की बजाए वहां से बाइक मोड़कर भागने लगे और पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया।

अधिकारी ने बताया कि अपने आपको घिरा हुआ देख बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर गोलियां चलाई, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गयी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान सिराजुद्दीन उर्फ गुड्डू और मयंक शर्मा के रूप में हुई. जिनके पैर में गोली लगी है। अधिकारी ने बताया कि दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि सिराजुद्दीन के खिलाफ विभिन्न थानों में 17 और मयंक के खिलाफ छह मुकदमे दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें -  दिनदहाड़े बैंक में लूटः असलहा लेकर घुसे छह बदमाश, मैनेजर-स्टाफ के बना लिया बंधक, भागते समय पुलिस से मुठभेड़

कुमार ने बताया कि इन बदमाशों के पास से नवादा गांव स्थित एक मंदिर के दान पात्र को तोड़कर की गई चोरी की रकम में से 20,700 रुपये और तिलपता गांव के एक घर में घुसकर की गई चोरी के सामान में से मोबाइल फोन, 2165 रुपये, बैग, आधार कार्ड तथा ताला तोड़ने के उपकरण आदि बरामद हुआ है।

अधिकारी ने बताया कि इन बदमाशों के पास से पुलिस ने एक बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल भी बरामद की है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने एनसीआर में चोरी और लूटपाट की दर्जनों वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here