Home अपराध दिल्ली के शालीमार बाग में महिला की गोली मारकर हत्या

दिल्ली के शालीमार बाग में महिला की गोली मारकर हत्या

0
119

नई दिल्लीः दिल्ली के शालीमार बाग में शनिवार को एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को संदेह है कि यह घटना महिला के पति की हत्या के लंबे समय से लंबित मामले से जुड़ी हो सकती है, जिसमें कुछ आरोपी अब भी फरार हैं। डीसीपी भीष्म सिंह ने कहा कि आज सुबह 11:00 बजे हमें पीसीआर कॉल मिली कि शालीमार बाग में रहने वाली रचना यादव नाम की एक महिला को गोली मार दी गई है। महिला की हत्या उस समय हुई जब वह पड़ोसी के घर से आ रही थी। किसी ने उसके सिर में गोली मार दी और उसकी मौत हो गई।

डीसीपी ने कहा कि इस मामले का बैकग्राउंड बलसुआ गांव से जुड़ा है। वह वहीं की रहने वाली थी और उसके पति विजेंद्र यादव की पहले ही हत्या कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि 2022 या 2023 में महिला के पति का मर्डर हुआ था। हम अभी उस बारे में जानकारी इकट्ठा कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि यह बलसुआ गांव में किसी निजी दुश्मनी या पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। हम आगे की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें -  जेईई एडवांस 2023: छात्रों के लिए छूट की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका की पहचान रचना यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला अपने पति की हत्या के मामले की लगातार जानकारी ले रही थी और न्याय के लिए प्रयासरत थी। उन्होंने बताया कि महिला के पति की हत्या के मामले में नामजद कुछ संदिग्ध अब भी फरार हैं और इन लोगों को ही रचना की हत्या का मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए कई टीम का गठन किया गया है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच-पड़ताल करने के साथ ही स्थानीय निवासियों से पूछताछ कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here