Home उत्तर प्रदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 17 लापरवाह चिकित्साधिकारियों को किया बर्खास्त

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने 17 लापरवाह चिकित्साधिकारियों को किया बर्खास्त

0
109

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों में अनुशासनहीनता और लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उपमुख्यमंत्री के निर्देश पर ड्यूटी से लगातार गायब रहने वाले 17 चिकित्साधिकारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक मरीजों को बेहतर इलाज और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए लापरवाह कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसी क्रम में मरीजों के साथ अभद्रता करने वाले 4 चिकित्साधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। इसके अलावा स्थानांतरण के बाद भी नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण न करने वाले डॉ. गजेंद्र सिंह के विरुद्ध भी विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं बीकेटी ट्रामा सेंटर में तैनात 4 चिकित्साधिकारियों से लापरवाही के संबंध में स्पष्टीकरण तलब किया गया है। साथ ही काम में ढिलाई बरतने पर 3 चिकित्साधिकारियों को चेतावनी देने का फैसला लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कार्य में लापरवाही व उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के आरोप में 5 चिकित्साधिकारियों की वेतन वृद्धि रोक दी गई है और उनके खिलाफ परनिंदा दंड भी लगाया गया है।

यह भी पढ़ें -  UPPCL Recruitment 2022: यूपीपीसीएल एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट भर्ती आवेदन शुरू, 86 हजार तक होगा वेतन

इतना ही नहीं, क्रय नीति के विरुद्ध दवा खरीद के मामले में दोषी पाए गए 2 चिकित्साधिकारियों की पेंशन में 10 प्रतिशत कटौती के निर्देश भी दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने स्पष्ट किया कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही या दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा और ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here