Home उत्तर प्रदेश मथुरा वृंदावन में कब होगी फूलों और लड्डुओं की होली

मथुरा वृंदावन में कब होगी फूलों और लड्डुओं की होली

0
4545

होली ऐसा त्योहार है जिसका उल्लास महीनों पहले से शुरू हो जाता है। होली में रंगों की मस्ती होती है, जिसे बड़े और बच्चे हर कोई जमकर इंजाय करता है। होली के दीवाने मथुरा वृंदावन की होली जमकर इंजॉय करते हैं, यहां सिर्फ रंगों से होली नहीं खेली जाती बल्कि फूलों और लड्डुओं से भी होली होती है। मथुरा वृंदावन के मंदिरों में भक्तों पर लड्डू बरसाए जाते हैं और भक्ति के रंग में सभी सराबोर हो जाते हैं। अगर आपको भी होली खेलने का शौक है तो एक बार मथुरा वृंदावन की होली देखने जरूर जाएं। जान लें कब खेली जाएगी फूलों और लड्डुओं की होली, नोट कर लें तारीख।

राधा रानी के मंदिर बरसाना में लड्डू होली का आयोजन होता है। 25 फरवरी 2026, बुधवार को बरसाने में लड्डू होली मनाई जाएगी। लड्डू होली के दिन श्री लाडली मंदिर में भक्तों पर लड्डू बरसाए जाते हैं। इस दिन नंदगांव के गोप बरसाने में होली का निमंत्रण लेकर आते हैं। इसी दिन से बृज की होली की शुरुआत हो जाती है। लड्डू होली के अगले दिन बरसाने की लट्ठमार होली होती है।

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court : आज़म खान के करीबी फसाहत अली खान को मिली जमानत निरस्त

मथुरा में होली कब खेली जाएगी
25 फरवरी 2026, बुधवार, लड्डू होली , श्रीजी मंदिर, बरसाना
26 फरवरी 2026, गुरुवार, बरसाना लट्ठमार होली, बरसाना
27 फरवरी 2026, शुक्रवार, नंदगांव लट्ठमार होली, नंदगांव
28 फरवरी 2026, शनिवार, फूलों वाली होली, बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन
1 मार्च 2026, रविवार, छड़ी मार होली, गोकुल
2 मार्च 2026, सोमवार, रामन रेती होली, रामन रेती, गोकुल
3 मार्च 2026, मंगलवार, होलिका दहन, मथुरा और वृंदावन
4 मार्च 2026, बुधवार, रंग वाली होली (धुलंडी ) पूरे ब्रज में
5 मार्च 2026, गुरुवार, हुरंगा होली, दाऊजी मंदिर, बलदेव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here