Home अंतरराष्ट्रीय तालिबान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 फाइटर

तालिबान ने मार गिराया पाकिस्तान का F-16 फाइटर

0
145

अफगानिस्तान के मिलिट्री ठिकानों पर बृहस्पतिवार की आधीरात पाकिस्तान द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के जवाब में तालिबान ने पाक के एफ-16 फाइटर जेट मार गिराया है। दोनों देशों में सीमा पर तेज झड़प शुरू हो गई है। जवाब में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान के 55 सैनिकों को मार गिराने का दावा किया है। साथ ही 15 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिकों को तालिबान ने बंधक बनाने का दावा किया है। तालिबान का कहना है कि उसने पाकिस्तान की दर्जनों सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है।

ताबिलान ने पाकिस्तान के एफ-16 समेत कई फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है। वहीं पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के साथ खुले युद्ध का ऐलान कर दिया है। ख्वाजा ने आरोप लगाया है कि तालिबान ने अफगानिस्तान को भारत का प्रॉक्सी बना दिया है।

यह भी पढ़ें -  पिछले 22 दिनों से बंद वैष्णो देवी यात्रा शुरू करने हेतु श्राइन बोर्ड ने दिया नया अपडेट

 

अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की फाइल फोटो
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की फाइल फोटो

तालिबान द्वारा किए जा रहे जवाबी हमले से अब पाकिस्तान में बौखलाहट मच गई है। पाकिस्तान के राष्ट्रपति ने “पाकिस्तान शांति और क्षेत्रीय अखंडता पर कोई समझौता नहीं करेगा। हमारी सशस्त्र सेनाओं की प्रतिक्रिया व्यापक और निर्णायक है। जो लोग हमारी शांति को कमजोरी समझते हैं, उन्हें कड़ा जवाब मिलेगा और कोई भी बच नहीं पाएगा। वहीं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी अफगानिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। शहबाज ने कहा, पाकिस्तान तालिबान की आक्रामक महत्वाकांक्षाओं को कुचल देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here