Home टॉप न्यूज लोकसभा में विपक्षी दलों के हंगामे पर भड़के रिजिजू

लोकसभा में विपक्षी दलों के हंगामे पर भड़के रिजिजू

0
17

नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के हंगामे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समेत विपक्ष के सदस्यों ने ऐसा नकारात्मक कारनामा किया है, इसके लिए जनता माफ नहीं करेगी। इस दौरान किरेन रिजिजू ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया।

लोकसभा में कांग्रेस सदस्यों ने एलपीजी की किल्लत को लेकर हंगामा किया और इस विषय पर चर्चा की मांग की। इस पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने जवाब देते हुए कहा, “बिजनेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक में कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों ने हिस्सा लिया। बैठक में तय हुआ कि वित्त मंत्री अपना जवाब देंगी और इसके अलावा, निजी विधेयक को लेकर चर्चा होगी। लेकिन कांग्रेस हंगामा करके अपने सदस्यों के निजी विधेयक के समय को भी समाप्त करना चाहती है।”

राहुल गांधी का नाम लिए बिना किरेन रिजिजू ने कहा, “इनके नेता (राहुल गांधी) नहीं सुधरते हैं तो कांग्रेस के अन्य सदस्य भी नहीं सुधर रहे हैं। आज खुद लोकसभा स्पीकर ने बार-बार कहा कि दो दिन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बाद स्थिति सुधरनी चाहिए। लेकिन कांग्रेस के सदस्य सुधरने के बजाय संसद परिषद में खाने-पीने का सामान लेकर अनुशासनहीनता का काम करते हैं।

यह भी पढ़ें -  IIT बॉम्बे स्टूडेंट सुसाइड: क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई क्योंकि परिजन ने गलत तरीके से खेलने का आरोप लगाया

कांग्रेस के नेता (राहुल गांधी) ही ग्लास-थाली लेकर नाटक कर रहे हैं। कांग्रेस के नेता सोचते हैं कि नाटकीय कामों से वे जनता का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं, लेकिन जनता विपक्षी सदस्यों की ऐसी हरकतों से नाराज है और इसीलिए ये लोग सत्ता में नहीं आ सकते हैं।”

रिजिजू ने आगे कहा, “कांग्रेस पार्टी में अब कोई ऐसा नहीं बचा है, जो अपने नेता (राहुल गांधी) को समझा सके। क्योंकि उनके नेता के साथ-साथ सारे कांग्रेसी सदस्यों का भी आचरण बिगड़ गया है।” उन्होंने कहा कि विपक्ष के सदस्यों के पास अभी भी समय है। उन्हें अपने आप में सुधार लाना चाहिए, वरना जनता फिर से सजा देगी।

इस दौरान, सदन में पीठासीन संध्या राय ने भी विपक्ष के हंगामे पर नाराजगी जाहिर की। उन्होंने हंगामे पर कहा कि विपक्ष के सदस्यों का ये व्यवहार ठीक नहीं है। यह लोकतंत्र की मर्यादा के लिए भी ठीक नहीं है। जनता उन्हें देख रही है। संध्या राय ने कहा, “हम देश के युवाओं को क्या सीख दे रहे हैं?” इसके बाद उन्होंने सदन की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here