Home अंतरराष्ट्रीय ईरान ने भारत, चीन और रूस को बताया दोस्त, कहा-इनके लिए नहीं...

ईरान ने भारत, चीन और रूस को बताया दोस्त, कहा-इनके लिए नहीं बंद है होर्मुज

0
81

मध्य-पूर्व में जारी टेंशन के बीच आज (गुरुवार को) घटनाक्रम तेजी से बदलते दिख रहे हैं। Iran ने अमेरिका के Ceasefire प्रस्ताव को खारिज करते हुए अपना ही काउंटर प्रस्ताव United States को ऑफर कर दिया है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल इस संघर्ष के कूटनीतिक समाधान की राह आसान बिल्कुल भी नहीं है। इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने दावा किया कि ईरान अब भी अमेरिका के साथ डील की कोशिश कर रहा है। ट्रंप के मुताबिक, ईरानी लीडरशिप समझौता करना चाहती है, लेकिन सुरक्षा चिंताओं और आंतरिक दबाव की वजह से वह खुलकर सामने नहीं आ पा रही है।

इजरायल-अमेरिका और ईरान जंग के 27वें दिन में पहुंच चुके हैं। इस बीच ईरान ने बड़ा ऐलान करते हुए भारत, चीन और रूस को अपना साथी बताया है। ईरान ने कहा है कि हमारे दोस्तों के लिए होर्मुज बंद नहीं है। ईरान ने कहा कि इजरायल और अमेरिका के सहयोगी देशों के लिए और दुश्मनों के लिए ही होर्मुज को बंद रखा गया है।

इस बीच, खाड़ी के देशों ने ईरान और उसके समर्थित गुटों से खाड़ी देशों पर हमले रोकने की अपील की। दूसरी तरफ, जमीनी हालात भी तनावपूर्ण बने हुए हैं। इजरायल के कई शहरों, खासकर तेल अवीव और मध्य के क्षेत्रों में आज भी सायरन बजते सुनाई दिए, जिससे लोगों में डर का माहौल है। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, यह अटैक लेबनान के हिज्बुल्लाह की तरफ से दागे गए रॉकेट्स का हो सकता है। गनीमत रही कि इस हमले में अब तक किसी जनहानि की खबर नहीं आई है।

यह भी पढ़ें -  World Liver Day 2023: लिवर है शरीर का पावर हाउस, इससे न करें ज्यादा खिलवाड़, ऐसे करें बचाव

उधर गल्फ में भी हालात ठीक नहीं हैं। बहरीन ने राजधानी मनामा के मुहर्रक में आग लगने की घटना हुई है। मुहर्रक इलाका बहरीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित है। अफसरों के मुताबिक, आग को बुझाने के प्रयास जारी हैं और हालात पर नजर रखी जा रही है।

इन ताजा घटनाओं से यह साफ है कि इलाके में सैन्य और कूटनीतिक दोनों लेवल पर अस्थिरता बनी हुई है। एक तरफ जहां सीजफायर को लेकर मतभेद गहरे होते जा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ हमलों का सिलसिला भी जारी है। आने वाले वक्त में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि क्या बातचीत से कोई हल निकल पाता है या हालात और बिगड़ेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here