Home उत्तर प्रदेश कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 195.50 की बढ़ोत्तरी, जानें प्रमुख शहरों में...

कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 195.50 की बढ़ोत्तरी, जानें प्रमुख शहरों में कीमत

0
314

नई दिल्लीः पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण दुनिया भर में तेल की कीमतों में उछाल के बीच वाणिज्यिक एलपीजी की कीमतों में बुधवार को 195.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई।

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में 19 किलोग्राम के वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले एक मार्च को 19 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत में 114.5 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। घरेलू गैस एलपीजी की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये है।

यह भी पढ़ें -  स्कूल फीस देने में देरी हुई तो टीचरों ने कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा

इससे पहले, सात मार्च को 14.2 किलोग्राम के घरलू एलपीजी के सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ाई गई थी। सरकारी स्वामित्व वाली इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अंतरराष्ट्रीय मानकों और विनिमय दर के आधार पर हर महीने की पहली तारीख को एटीएफ और एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण ऊर्जा आपूर्ति श्रृंखलाओं में व्यवधान आने के बाद वैश्विक तेल की कीमतों में लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here