Home उत्तर प्रदेश जनता दर्शन में बोले CM योगी : परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर...

जनता दर्शन में बोले CM योगी : परिवार सबसे बड़ी पूंजी, मिल-बैठकर घर में ही सुलझा लें मामले

0
116

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि परिवार सबसे बड़ी पूंजी होती है और पारिवारिक मामले मिल-बैठकर घर में ही सुलझा लें। मुख्यमंत्री ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ के दौरान यह बात कही।

मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में आए प्रत्येक नागरिक से स्वयं मुलाकात की,उनकी शिकायतें सुनीं और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अफसरों को निर्देश दिए। एक बयान के मुताबिक इस दौरान कई शिकायतें पारिवारिक विवाद से जुड़ी आईं जिस पर मुख्यमंत्री ने सभी को समझाया।

मुख्यमंत्री ने कहा, ”परिवार सबसे बड़ी पूंजी है। समझदारी से पारिवारिक मामले मिल-बैठकर सुलझाएं। विश्वास करिए, बिखरने के बजाय परिवार एकजुट हो जाएगा और वर्तमान के साथ भावी पीढ़ी भी एक रहेगी।”

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पारिवारिक विवादों से जुड़ी सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना। फिर शिकायत लेकर आए लोगों ने मुख्यमंत्री ने कहा, ”पारिवारिक झगड़ों में पुलिस-प्रशासन की सहायता लेना अंतिम विकल्प ही होना चाहिए। हमारे समाज में परिवार से बड़ी कोई पूंजी नहीं होती। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत भी है। श्रेयस्कर यही है कि घर के मामले घर में ही सुलझाए जाएं।”

उन्होंने कहा कि गलती परिवार के किसी भी सदस्य से हो सकती है, लेकिन थोड़ा समझदारी से काम लेंगे तो परिवार बिखरने से बच जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवार में थोड़ा झुकने से सम्मान कम नहीं होता, इसलिए परिवार रूपी पूंजी को हर हाल में संभाल कर रखें। उन्होंने कहा कि यदि किन्हीं कारणों से विवाद हल नहीं होता है तो अंतिम विकल्प के रूप में शासन, प्रशासन या पुलिस की सहायता लें।

यह भी पढ़ें -  आगरा: साइंस उपकरणों की दुकान और गोदाम में लगी आग, लाखों रुपये का सामान जला

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की हर समस्या का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार हर पीड़ित की समस्या का समाधान करने के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जन समस्याओं का समाधान तत्परता व संवेदनशीलता के साथ किया जाए और इस मामले में शिथिलता या लापरवाही अक्षम्य है। उन्होंने कहा कि हर समस्या का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी के भी साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों और कमजोरों को उजाड़ने वालों को किसी भी सूरत में ना बख्शा जाए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here