Home अपराध केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट से 12 लोगों...

केरल के त्रिशूर की पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट से 12 लोगों की मौत

0
44

त्रिशूर। केरल के त्रिशूर के मुंदाथिकोड इलाके में मंगलवार दोपहर एक पटाखा भंडार गृह में भीषण आग लगने से कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 40 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। पुलिस सूत्रों के अनुसार त्रिशूर पूरम उत्सव के लिए रखे गए पटाखों की सामग्री यहाँ 10 से 15 छोटी झोपड़ियों में जमा की गई थी। यह आग दोपहर करीब साढ़े तीन बजे लगी लेकिन आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, विस्फोट के बाद शरीर के अंग इलाके में बिखरे हुए थे। पुलिस और दमकल कर्मी बचाव कार्यों में रोबो फायर ब्रिगेड उपकरणों की भी मदद ली। धमाका इतना जोरदार था कि दो घंटे बाद भी इलाके में आग के बड़े-बड़े गोले उठते देखे जा रहे थे, जिसके कारण पुलिस और दमकल कर्मियों को घटनास्थल तक पहुँचने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। इस बात की भी आशंका है कि यहां पटाखों के रखने के लाइसेंस धारक मुंदाथिकोड सतीसन भी इस भयावह अग्निकांड की चपेट में आ गए हैं।

मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने निर्देश दिया है कि बिना किसी देरी के सभी आवश्यक उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि झुलसे हुए लोगों को विशेष उपचार मिलना चाहिए और यदि आवश्यकता पड़ी, तो राज्य के बाहर के अस्पतालों से विशेषज्ञ डॉक्टरों की सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की हैं। स्थिति पर करीब से नज़र रखने और त्वरित प्रतिक्रिया के लिए एक विशेष निगरानी प्रणाली स्थापित की गई है।

यह भी पढ़ें -  चुनाव आयोग ने उठाया बड़ा कदम, गुजरात और हिमाचल प्रदेश के लिए एग्जिट पोल के अनुमानों, जनमत सर्वेक्षणों पर रोक

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केरल के त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली एक इकाई में विस्फोट होने से हुई जानमाल की हानि पर मंगलवार को दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”प्रधानमंत्री ने घोषणा की है कि प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।” मुंडाथिकोड में पटाखा बनाने वाली एक इकाई में हुए विस्फोट में कम से कम आठ लोग मारे गए और कई अन्य लोग झुलस गए।

इससे पहले मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा था, ”केरल के त्रिशूर में पटाखा बनाने वाली एक इकाई में हुई दुर्घटना में जानमाल की हानि के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here