Home अपराध डाइटिशियन पत्नी की हत्या कर लकड़ी की पेटी में छिपाया शव

डाइटिशियन पत्नी की हत्या कर लकड़ी की पेटी में छिपाया शव

0
96

गुजरात के सूरत में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव को सीमेंट से भरी लकड़ी की पेटी में छिपा दिया। पिछले एक सप्ताह से लापता हुई पत्नी का शव पति के पुराने घर से बरामद हुआ है, इतना ही नहीं इस हत्याकांड में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात सामने आई है पति ने शव को अपने पुराने घर में छिपा दिया था और पत्नी के लापता हो जाने का षडयंत्र रचकर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था।

पुलिस की जांच में सामने आया है कि हत्यारे पति ने शव सड़े नहीं और दुर्गंध बाहर न आए, इसके लिए शव के ऊपर सूखा सीमेंट डाल दिया था। वह अपने बेटे आरव को चिट्ठी देकर फरार हो गया था। इस चिट्ठी में उसने पत्नी की हत्या करने और उसका शव सहारा दरवाजा स्थित अपने पुराने मकान में होने का उल्लेख किया था। इस चिट्ठी के आधार के आधार पर पुलिस वहां पहुंची और जांच करने पर लकड़ी की पेटी से शव बरामद किया गया।

जब पुलिस ने मकान का दरवाजा खोला, तो अंदर का दृश्य बेहद भयावह था। मकान के अंदर एक कमरे में रखे लकड़ी के संदूक से तेज दुर्गंध आ रही थी। जब संदूक को खोला गया, तो उसमें शिल्पा साल्वी का सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें -  'तुष्टिकरण की राजनीति...': मंत्री ने रामनवमी हिंसा पर ममता बनर्जी, नीतीश कुमार की खिंचाई की

आरोपी विशाल सालवी सूरत के गोडादारा क्षेत्र में रहता है। 20 अप्रैल को अपनी डाइटिशियन पत्नी शिल्पा साल्वी को अपने पुराने मकान से सामान लेने की बात कहकर अपने पुराने मकान में ले गया। वहां उसने पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए लकड़ी की पेटी में रखा ओर बाद में सूखा सीमेंट डालकर घर को ताला लगाकर वहां से चला आया।

शिल्पा साल्वी पेशे से डाइटिशियन थी। 2010 में विशाल साल्वी के साथ उसका विवाह हुआ था। दंपति के दो बच्चे हैं- 13 वर्षीय पुत्र आरव और 8 वर्षीय पुत्री। विवाह के तीन-चार साल बाद ही दोनों के बीच अनबन शुरू हो गई थी। पति विशाल पत्नी पर शक करता था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसी शक के चलते आरोपी ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here