Home अपराध शादी से तीन दिन पहले दुल्हन नकदी-जेवर लेकर पड़ोसी संग फरार

शादी से तीन दिन पहले दुल्हन नकदी-जेवर लेकर पड़ोसी संग फरार

0
150

बरेली। शादी से तीन दिन पहले एक युवती पड़ोसी युवक के साथ चली गई। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने पड़ोसी युवक, उसके परिजन और दोस्तों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

बारादरी थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी बेटी का विवाह 29 अप्रैल को होना था। इसके लिए सोने-चांदी के जेवर समेत अन्य सामान व 5 लाख रुपये नकद रखे थे। 26 अप्रैल को वह अपने बेटे के साथ एक शादी समारोह में गई थी। 27 अप्रैल को छोटी बेटी ने फोन करके बताया कि दीदी घर पर नहीं है।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट : विधायक निधि गबन के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें बढ़ीं

जेवर और नकदी भी गायब है। शक के आधार पर पड़ोस में रहने वाले अमन के घर पर गए तो ताला लगा था। महिला ने गली में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करवाए तो पता लगा कि अमन ही बेटी को ले गया है। एसएसपी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here