Home अपराध अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत

अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी और बेटे की मौत

0
159

गोंडा। उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में अयोध्या-गोंडा मार्ग पर रविवार को एक अनियंत्रित टैंकर की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दंपति और उनके बेटे की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। नवाबगंज थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अभय सिंह ने बताया कि बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के गंगापुर माझा निवासी मान सिंह (43) अपनी पत्नी उर्मिला (40) और बेटे लवकुश (13) के साथ बाइक से बहराइच में एक रिश्तेदार की शादी में जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि कनकपुर गांव के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित टैंकर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और तीनों लोग सड़क पर गिरने के बाद वाहन की चपेट में आ गए। अधिकारी ने बताया कि हादसे में उर्मिला और लवकुश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल मान सिंह को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -  Power Cut in UP: प्लीज काम पर लौटें बिजली कर्मी, वाराणसी में सांसद रवि किशन ने हाथ जोड़ कर की ये अपील

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और टैंकर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। अधिकारी ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here