Home उत्तर प्रदेश विद्यालय के जीर्णोद्धार को लेकर भिड़े भाजपा और सपा के विधायक

विद्यालय के जीर्णोद्धार को लेकर भिड़े भाजपा और सपा के विधायक

0
69

कानपुर। आर्य नगर के सपा विधायक अमिताभ वाजपेयी और भाजपा नेता सुरेश अवस्थी परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार को लेकर आमने सामने हैं। शुक्रवार को पुलिस द्वारा नजरबंद किये जाने के बाद विधायक ने अपने आवास से विद्यालय का वर्चुअल शिलान्यास किया और इस दौरान उन्होंने अपना कुर्ता सबके सामने उतारकर फेंक दिया।

विधायक बोले मैं संकल्प लेता हूं कि जब तक स्कूल नहीं बनेगा, कुर्ता चप्पल नहीं पहनूंगा। इस दौरान उन्होंने डमरू बजाते हुए बोले कि बाबा भोलेनाथ बच्चों का सपना जरुर पूरी करेंगे। आर्यनगर विस क्षेत्र के विधायक अमिताभ बाजपेयी ने शुक्रवार को 11 बजे परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय के जीर्णोद्धार का शिलान्यास कराने की घोषणा की थी जिसकी सूचना पर गुरुवार की रात में ही पुलिस ने काकादेव स्थित विधायक का आवास और उसके आसपास के क्षेत्र की बेरीकेडिंग करके छावनी बना दिया।

शुक्रवार को तय कार्यक्रम के अनुसार विधायक अमिताभ वाजपेयी ने अपने आवास से हवन पूजन एवं मंत्रोच्चारण के मध्य स्कूल का शिलान्यास किया। पूरे कार्यक्रम का फेसबुक पर लाइव टेलीकास्ट किया गया और इस दौरान पुलिस के खिलाफ विधायक आवास के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन और नारेबाजी की। शुक्रवार को सुबह से ही विधायक आवास पर सपा कार्यकर्ताओं के आने का सिलसिला शुरु हो गया था।

पुलिस ने विधायक के क्षेत्रों की बेरीकेडिंग करके पूरी सीमाएं सील कर रखी थी। पूर्वाह्न 11 बजे महंतों द्वारा मंत्रोच्चारण के मध्य हवन पूजन किया गया और शिलान्यास कार्यक्रम को फेसबुक पर लाइव दिखाया गया। मामला यहीं पर खत्म नहीं हुआ बल्कि दोपहर में विधायक का बाइक जुलूस काकादेव से परमट मंदिर के लिए रवाना हुआ तो तुरंत पुलिस ने परमट मंदिर के आसपास बेरीकेडिंग कर दी और स्कूल के पास भी कड़ा पहरा लगा दिया गया।

यह भी पढ़ें -  Saharanpur News: पिता और पुत्र दोनों ने एक साथ किया इंटर पास, नंबर भी मिले सेकेंड क्लास

विधायक का बाइक जुलूस नारेबाजी करता हुआ परमट मंदिर पहुंचा और मंदिर में दर्शन करने के बाद काकादेव अपने आवास विधायक वापस आए। इस दौरान विधायक की पत्नी वंदना वाजपेयी, पूर्व विधायक हाजी इरफान सोलंकी, सम्राट विकास आदि कई सपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

विधायक प्रात: 10.55 बजे जब अपने आवास के ऊपरी मंजिल से हवन पूजन स्थल पर पहुंचे तो डमरू बजाते हुए नीचे उतरे और हवन पूजन के बाद जब विधायक का काफिला परमट मंदिर के लिए रवाना हुआ तो विधायक डमरु बजाते हुए मंदिर तक पहुंचे।

शिलान्यास को लेकर सपा और भाजपा के मध्य शुरु हुए सियासी घमासान के मध्य परमट स्थित प्राथमिक विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगाकर 24 घंटे स्कूल पर नजर रखी जा रही है। हालांकि किसी भी अनहोनी के चलते स्कूल में बच्चे नहीं थे लेकिन पिछले दो दिनों से चल रहे घमासान के चलते बच्चों में दहशत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here