Home अपराध आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की...

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत

0
78

यूपी के आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार कंटेनर में घुस गई। इससे कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई। थाना कंधरापुर क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 238 के पास ये हादसा हुआ। तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से ये हादसा हुआ। हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के बाद एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया।

वहीं, जालौन जिले में सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे कोतवाली क्षेत्र में जालौन-औरैया रोड पर कन्हैयाल अग्रवाल मेमोरियल स्कूल के पास की है जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले सड़क किनारे पेड़ से टकराई और फिर गहरे गड्ढे में गिरकर पलट गई। थाना प्रभारी ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here